आईआईटी गुवाहाटी में गूंजेंगे हरियाणवी गीत, गजेंद्र फौगाट हरियाणा डे फेस्टिवल में देंगे प्रस्तुति

आईआईटी गुवाहाटी में गूंजेंगे हरियाणवी गीत, गजेंद्र फौगाट हरियाणा डे फेस्टिवल में देंगे प्रस्तुति

रोहतक, गिरीश सैनी। हरियाणवी लोकसंगीत को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले गायक गजेंद्र फौगाट 24 और 25 अक्टूबर को आईआईटी गुवाहाटी में आयोजित हरियाणा डे फेस्टिवल में प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम भूपेन हजारिका ऑडिटोरियम में होगा।

आयोजन समिति के अध्यक्ष मंगल सिंह के अनुसार फौगाट के गीतों के जरिए देशभर से जुटने वाले विद्यार्थियों को हरियाणा की लोक संस्कृति और संगीत परंपरा से रूबरू होने का अवसर मिलेगा।