पूर्व न्यायमूर्ति ने किया न्याय के पीछे छिपे मूल्यों और सिद्धांतों को भी समझने का आह्वान

विधि विभाग में मूल्य आधारित न्याय प्रणाली पर व्याख्यान श्रृंखला आयोजित।

पूर्व न्यायमूर्ति ने किया न्याय के पीछे छिपे मूल्यों और सिद्धांतों को भी समझने का आह्वान

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के विधि विभाग द्वारा ब्रह्माकुमारी संस्था के सहयोग से मूल्य आधारित न्याय प्रणाली विषय पर व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायमूर्ति बी.डी. राठी ने शिरकत की।

मुख्य अतिथि, पूर्व न्यायमूर्ति बी.डी. राठी ने मूल्य आधारित न्याय : कानून की आत्मा विषय पर सारगर्भित व्याख्यान देते हुए कहा कि न्याय व्यवस्था तभी सशक्त हो सकती है जब उसमें मानवीय मूल्यों और नैतिक सिद्धांतों का समावेश हो। उन्होंने कहा कि न्यायाधीशों, वकीलों और विधि के विद्यार्थियों को अपने निर्णयों और व्यवहार में मानवीय दृष्टिकोण अपनाना चाहिए, तभी न्याय वास्तव में समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच सकता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे केवल विधि के प्रावधान न पढ़ें, बल्कि न्याय के पीछे छिपे मूल्यों और सिद्धांतों को भी समझे।

ब्रह्माकुमारी संस्था से बीके रक्षा, बीके सीमा और बीके नाथमल भाई ने भी अपने विचार रखे। सभी ने राजयोग ध्यान अभ्यास भी किया। विभागाध्यक्ष एवं अधिष्ठाता डॉ. जितेन्द्र ढुल ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम संचालन डॉ. प्रदीप लाकड़ा ने किया।