डीएम सचिन गुप्ता ने बार काउंसिल चुनाव को लेकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए

जिलाधीश एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सचिन गुप्ता ने बार काउंसिल ऑफ पंजाब एवं हरियाणा के वर्ष 2026 के 18 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले चुनाव को शांतिपूर्ण, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न करवाने के लिए जिला न्यायालय परिसर रोहतक में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं।

डीएम सचिन गुप्ता ने बार काउंसिल चुनाव को लेकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए

रोहतक, गिरीश सैनी। जिलाधीश एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सचिन गुप्ता ने बार काउंसिल ऑफ पंजाब एवं हरियाणा के वर्ष 2026 के 18 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले चुनाव को शांतिपूर्ण, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न करवाने के लिए जिला न्यायालय परिसर रोहतक में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं।

जिलाधीश सचिन गुप्ता द्वारा जारी आदेशों के तहत चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियुक्त किए गए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नोडल अधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अपने-अपने क्षेत्र में जिम्मेदारी निभाएंगे। आदेशानुसार काडा के एक्सईएन अंशुल कादियान को जिला न्यायालय परिसर रोहतक के अंदर के क्षेत्र में तथा नायब तहसीलदार दीपक को जिला न्यायालय परिसर रोहतक के बाहर के क्षेत्र में ड्यूटी मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिलाधीश द्वारा जारी अन्य आदेश के तहत बार काउंसिल ऑफ पंजाब एवं हरियाणा के वर्ष 2026 के चुनाव के लिए सेक्टर अधिकारी भी नियुक्त किए गए है। जारी आदेशों के तहत चुनाव के दौरान मंडल आयुक्त के ओएसडी एवं नोडल अधिकारी शुभम के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अपने-अपने क्षेत्र में चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित कराने में सहयोग करेंगे। आदेशानुसार पीडब्ल्यूडी (बी एंड आर) डिवीजन एक के एसडीओ मनीष को बूथ नंबर 1 से 3 तक, पीडब्ल्यू/एस मैकेनिकल डिवीजन के एसडीओ अंकित कुमार को बूथ नंबर 4 से 6 तक का सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा मतदान को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।