किताब प्रोजेक्ट से जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा को मिलेगी उड़ान

किताब प्रोजेक्ट से जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा को मिलेगी उड़ान

रोहतक, गिरीश सैनी। रोटरी क्लब ऑफ रोहतक नेक्स्ट ने माता धनपति देवी चैरिटेबल ट्रस्ट में किताब प्रोजेक्ट के तहत जरूरतमंद विद्यार्थियों को शैक्षणिक सहयोग प्रदान किया।

क्लब अध्यक्ष रोटेरियन अतुल बंसल ने बताया कि प्रोजेक्ट के तहत वंचित विद्यार्थियों के लिए 1160 रजिस्टर और कंप्यूटर सिस्टम उपलब्ध कराए गए। उन्होंने कहा कि पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने के साथ उन्हें डिजिटल शिक्षा से जोड़ना है।

इस दौरान क्लब सदस्य साहिल अरोड़ा सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी मौजूद रहे। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों की मदद के लिए क्लब का आभार जताया।