भाजपा महिला जिलाध्यक्ष ने जन्मदिन पर पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
रोहतक, गिरीश सैनी। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष संगीता सिंगला के जन्मदिन पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, जिलाध्यक्ष रणवीर ढाका, सचिव वीणा सिक्का, सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उपस्थित जन ने संगीता सिंगला को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की। उन्होंने पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल का आह्वान किया।

Girish Saini 

