टेक्सटाइल डिजाइन की छात्राओं ने कार्यशाला में सीखे फैशन स्टाइलिंग व फोटोग्राफी के गुर

दादा लख्मी चंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विवि (डीएलसी सुपवा), रोहतक में फैकल्टी ऑफ डिजाइन के टेक्सटाइल डिजाइन विभाग द्वारा छात्राओं को फैशन स्टाइलिंग व फोटोग्राफी सिखाने के उद्देश्य से 10 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में टेक्सटाइल डिजाइन के छठे सेमेस्टर की छात्राओं ने भाग लिया।

टेक्सटाइल डिजाइन की छात्राओं ने कार्यशाला में सीखे फैशन स्टाइलिंग व फोटोग्राफी के गुर

रोहतक, गिरीश सैनी। दादा लख्मी चंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विवि (डीएलसी सुपवा), रोहतक में फैकल्टी ऑफ डिजाइन के टेक्सटाइल डिजाइन विभाग द्वारा छात्राओं को फैशन स्टाइलिंग व फोटोग्राफी सिखाने के उद्देश्य से 10 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में टेक्सटाइल डिजाइन के छठे सेमेस्टर की छात्राओं ने भाग लिया।

कार्यशाला में प्रसिद्ध फैशन फोटोग्राफर तरुण गर्ग (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) व नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (एनआईडी) के पूर्व छात्र) ने छात्राओं को फैशन स्टाइल व फोटोग्राफी से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया और उद्योग संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि स्टाइल सिर्फ वह नहीं है, जो आप पहनते हैं। स्टाइल वह तरीका है, जिससे आप बिना शब्दों के अपनी कहानी बताते हैं। हर फ्रेम आपके आत्मविश्वास, विवरण व व्यक्तित्व को कैप्चर करता है।

विभागाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि छात्राओं ने फैशन के विभिन्न तत्वों, रचनात्मक स्टाइलिंग, स्टोरी टेलिंग व फोटोग्राफी तकनीकों का अन्वेषण किया और समझा कि कैसे फैशन पहचान व्यक्त कर सकता है व आत्मविश्वास बढ़ा सकता है। उन्होंने इस आयोजन के लिए कुलपति डॉ अमित आर्य, कुलसचिव डॉ गुंजन मलिक मनोचा, तथा एफसी फैकल्टी ऑफ डिजाइन डॉ शैली खन्ना का आभार जताया।