टेक्सटाइल डिजाइन के छात्रों ने औद्योगिक भ्रमण के दौरान जानी बुनाई प्रक्रिया
रोहतक, गिरीश सैनी। दादा लख्मी चंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विवि (डीएलसी सुपवा), रोहतक के डिजाइन फैकल्टी के टेक्सटाइल डिजाइन विभाग के 29 विद्यार्थियों के एक दल ने पानीपत के एक दिवसीय औद्योगिक भ्रमण के दौरान महाजन ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड का दौरा कर टेक्सटाइल प्रोडक्शन प्रणाली को जाना-समझा।
छात्रों ने कंपनी के विभिन्न विभागों - रंगाई, बुनाई, वॉशिंग व फिनिशिंग, नमूना निर्माण, स्क्रीन व डिजिटल प्रिंटिंग, डिजाइन, फोटोग्राफी स्टूडियो का दौरा कर कार्यप्रणाली को जाना। डिजाइन डायरेक्टर कृष्ण गोराई ने डिजाइन व फोटोग्राफी स्टूडियो में डिजाइन ब्रीफ डेमोस्ट्रेशन दिया। वीविंग हेड हिमांशु मिश्रा ने बुनाई की तैयारी और बुनाई प्रक्रिया को डेमोस्ट्रेशन के जरिए छात्रों को समझाया। डिजाइनर श्वेता व मर्चेंडाइजर खुशी ने इस दौरे का समन्वय किया। इस दौरान टेक्सटाइल डिजाइन विभाग के एचओडी अनिल कुमार व असिस्टेंट प्रोफेसर सृष्टि सिंह छात्रों के साथ मौजूद रहे।
विभागाध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि कुलपति डॉ अमित आर्य, कुलसचिव डॉ गुंजन मलिक मनोचा तथा एफसी डॉ शैली खन्ना के मार्गदर्शन व निरंतर सहयोग से छात्रों को इंडस्ट्रीज की जरूरत के मुताबिक तैयार करने के लिए इस तरह के औद्योगिक भ्रमण समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं।

Girish Saini 

