टेक फ्यूजन-2026 का समापन, 800 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर
पूर्व छात्र ने कॉलेज को दिए 1.11 लाख रुपये
रोहतक, गिरीश सैनी। वैश्य कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में आयोजित तीन दिवसीय अंतर-महाविद्यालय उत्सव टेक फ्यूजन-2026 बुधवार को संपन्न हुआ। इस उत्सव में 10 से अधिक महाविद्यालयों के 800 से अधिक विद्यार्थियों ने 51 प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
समापन समारोह में कॉलेज के पूर्व विद्यार्थी ओमबीर नेहरा मुख्य अतिथि रहे। वर्ष 2009 बैच के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग स्नातक ने कॉलेज को 1,11,000 रुपये की अनुदान राशि प्रदान की।
अंतिम दिन वैलोरेंट, बीजीएमआई, ट्रेजर हंट, टेबल टेनिस, रस्साकशी, टेक टेल्स और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्राचार्य डॉ. दीपक कुमार गोयल ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में तकनीकी दक्षता, रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करते हैं। उन्होंने आयोजन में योगदान देने वाले शिक्षकों और विद्यार्थियों की सराहना की।

Girish Saini

