गणित विद्यार्थियों को सिखाए रोजगार के गुर, लक्ष्य निर्धारण, समय प्रबंधन से लेकर प्रभावी संवाद तक पर प्रशिक्षण
रोहतक, गिरीश सैनी। गणित की पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को रोजगार और कॉर्पोरेट क्षेत्र की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने के लिए एमडीयू के गणित विभाग में एक सप्ताह की कार्यशाला आयोजित की जा रही है। गणित विभाग और सीसीपीसी द्वारा नंदी फाउंडेशन के सहयोग से महिंद्रा प्राइड क्लासरूम के तहत आयोजित यह कार्यशाला 19 सितंबर तक चलेगी। इसमें एमएससी गणित और पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड एमएससी ऑनर्स गणित के अंतिम वर्ष के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। विभागाध्यक्ष प्रो. सुमित गिल के मार्गदर्शन में विशेषज्ञ राजीव कुमार और विनीत कुमार विद्यार्थियों को कार्यक्षेत्र के लिए जरूरी व्यवहारिक कौशलों का प्रशिक्षण दे रहे हैं।
रीडिस्कवर योरसेल्फ सत्र में विद्यार्थियों को अपनी क्षमताएं पहचानने, जबकि गोल सेटिंग और टाइम मैनेजमेंट के जरिए लक्ष्य तय करने व समय का प्रभावी उपयोग सिखाया जा रहा है। कॉन्फ्लिक्ट मैनेजमेंट, प्रभावी संवाद और लीव योर कम्फर्ट जोन सत्रों में आत्मविश्वास, समस्या समाधान और कार्यस्थल की चुनौतियों से निपटने पर जोर दिया जा रहा है। कार्यशाला की समन्वयक डॉ. अंजू पवार और डॉ. मीनाक्षी हुड्डा हैं।

Girish Saini 

