गुरु-शिष्य के स्नेह और सम्मान से सजा शिक्षक दिवस समारोह

गुरु-शिष्य के स्नेह और सम्मान से सजा शिक्षक दिवस समारोह

हिसार, गिरीश सैनी। गुरु-शिष्य परंपरा और शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता की भावना को समर्पित शिक्षक दिवस पर गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि के शिक्षा विभाग में समारोह आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने शिक्षा संकाय की डीन प्रो. वंदना पूनिया को ऑनलाइन शिक्षक दिवस की बधाई दी।

समारोह में उपनिदेशक जनसंपर्क डा. बिजेन्द्र दहिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षक दिवस के महत्व और शिक्षक-विद्यार्थी संबंधों पर प्रेरणादायक विचार साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, निरंतर सीखने तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन का सम्मान करने का आह्वान किया।

डा. कुलदीप और डा. उषमा रानी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के प्रति प्रेम, सम्मान और आभार व्यक्त करना था। विद्यार्थियों ने प्रेरणादायक भाषण, नृत्य और आकर्षक रैंप वॉक सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। शिक्षकों के लिए मनोरंजक खेल भी आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने सभी शिक्षकों को स्मृति-चिह्न और उपहार भेंट कर सम्मानित किया।

शिक्षकों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान डा. विकास जांगड़ा, डा. अनीशा, डा. इंदू बाला, डा. ममता रानी, डा. मोनिका रानी और डा. तमन्ना मौजूद रही।