एनईपी- 2020 पर शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय जैड ग्लोबल स्कूल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 पर आधारित एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें 60 शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को एनईपी-2020 के प्रमुख बिंदुओं, नवीन शिक्षण विधियों तथा छात्र-केंद्रित शिक्षा प्रणाली से अवगत कराना था।
बतैर विशेषज्ञ, सुषमा सुहाग एवं रीतू सिंह ने सरल, रोचक एवं व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से विषय प्रस्तुत किया। उन्होंने शिक्षण में मूल्यांकन प्रणाली में सुधार, कौशल आधारित शिक्षा तथा समग्र विकास जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला। प्राचार्या सीमा सचदेवा ने एनईपी-2020 को शिक्षा प्रणाली में गुणात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए शिक्षकों को एनईपी के उद्देश्यों को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए प्रेरित किया।

Girish Saini 

