सांपला कॉलेज में प्रतिभाओं ने बिखेरा जलवा
स्लोगन राइटिंग में सुनीता, हरियाणवी कविता पाठ में करुणा, एकल नृत्य में रश्मि ने बाजी मारी
सांपला, गिरीश सैनी। राजकीय महाविद्यालय सांपला में आयोजित दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्राचार्य डॉ. परम भूषण ने विद्यार्थियों से ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
प्रतियोगिता में पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग, पेंटिंग, रंगोली, कार्टूनिंग, कविता पाठ, भाषण, हरियाणवी कविता पाठ, नृत्य और गायन सहित विभिन्न स्पर्धाएं हुई। पोस्टर मेकिंग में हर्ष प्रथम, इंद्रजीत द्वितीय और काजल तृतीय रहे। स्लोगन राइटिंग में सुनीता ने पहला, काजल ने दूसरा और अंकित ने तीसरा स्थान हासिल किया। कविता पाठ में काजल, करुणा व पिंकी विजेता रहीं। हरियाणवी कविता पाठ में करुणा, जतिन व सोनिया ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया। भाषण में प्रिया प्रथम रहीं। ग्रुप डांस में सोनिया-तमन्ना और एकल नृत्य में रश्मि विजेता बनी।
मंच संचालन डॉ. दीपक लठवाल व डॉ. सत्यप्रिया ने किया। निर्णायक मंडल में डॉ. हरदीप राठी, डॉ. सुरेश कुमार व प्रीति शामिल रहे। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Girish Saini

