दोआबा कॉलेज में टैलेंट शो का आयोजन
जालन्धर, 12 अक्टूबर, 2026: दोआबा कॉलेज के ईसीए विभाग द्वारा टैलेंट शो का आयोजन किया गया । जिसमें वनीत धीर-जालन्धर के मेयर बतौर मुख्य मेहमान उपस्थित हुए जिनका हार्दिक अभिनन्दन प्रि. डॉ. प्रदीप भण्डारी, डॉ. सिमरन सिद्धू – डीन ईसीए, प्राध्यापकों और विद्यार्थियों ने किया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ पवित्र ज्योति प्रज्वलित करने तथा गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ हुआ ।
मुख्य मेहमान वनीत धीर ने कहा कि कड़ी मेहनत, समय प्रबंधन और दृढ़ इच्छाशक्ति को सफलता का आधार बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहने तथा समय का सदुपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शहर की स्वच्छता बनाए रखने और उपलब्ध संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करने की आवश्यकता पर भी बल दिया । शिक्षण को एक महान एवं पुनीत व्यवसाय बताते हुए उन्होंने समाज के निर्माण में शिक्षकों की महत्त्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया ।
इससे पहले डॉ. सिमरन सिद्धू ने सभी का स्वागत करते हुए अपने संबोधन में कहा कि टैलेंट शो केवल नृत्य और गायन तक सीमित नहीं होते, बल्कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को एक-दूसरे के साथ जुड़ने, विविधता का सम्मान करने तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं ।
प्रि. डॉ. प्रदीप भंडारी ने विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं को पहचानने, उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने तथा सफलता प्राप्त करते हुए विनम्र बने रहने के लिए प्रेरित किया ।
इस अवसर पर प्रि. प्रदीप भण्डारी व प्राध्यापकों ने वनीत धीर को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया ।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया । इसमें विद्यार्थी ध्रुव सुमन ने हिन्दी गानों का गीटार मैशअप, इण्डियन आरकैस्ट्रा में वरूणजोत ने बाँसुरी, ध्रुव सुमन ने गीटार और गगनदीप ने तबले पर अपनी प्रस्तुति दी, मोहित कलसी ने साजिंदों के साथ पंजाबी लोक गीत पेश किया । दीपशीखा ने हिमाचली लोक गीत तथा समदीशा ने अवधि बिदाई गीत पेश कर सबको प्रभावित किया । रैक्ट्रो कोरियोग्रॉफी में खुशबू, कलपना, कोमल, सुभाष, कृष्णा व नीरज, अपसरा आली कोरियोग्रॉफी में अनुकृति, काजल, भूमिका, क्रीतिका, समृधि और दृष्टि, भगड़ा फ्युजन में गुरप्रीत, गौरव और विवेक, डिस्को दीवाने में गीतेश, तानिया और वंशिका तथा शान-ए-पंजाब डांस में गुरप्रीत, गौरव, दृष्टि, कशिश अर्शदीप व सुमित ने नृत्य पेश किया । कॉलेज की लड़कियों की गिद्दा टीम ने सबका मन मोह लिया ।
अंत में ईसीए विभाग की डीन डॉ. सिमरन सिद्धू ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया ।

City Air News

