सैनी शिक्षण संस्था के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को

सैनी शिक्षण संस्था के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को

रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय सैनी एजुकेशन सोसाइटी, रोहतक की गवर्निंग बॉडी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों तथा कॉलेजियम सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह 12 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। सैनी शिक्षण संस्था के प्रशासक एवं संपदा अधिकारी, मुकुंद तंवर (एचसीएस) सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शपथ ग्रहण कराएंगे।

यह शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार सुबह 10:00 बजे सैनी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि गत 31 मार्च को सैनी शिक्षण संस्था के 100 कॉलेजियम सदस्यों का चुनाव किया गया था, जिसमें धर्म सिंह दहिया (सैनी) पैनल को बहुमत प्राप्त हुआ था। संस्था की गवर्निंग बॉडी एवं कार्यकारिणी सदस्यों के लिए चुनाव 7 अप्रैल को हुआ। हालांकि पदाधिकारियों के चुनाव से पहले बहुमत के बावजूद धर्म सिंह दहिया द्वारा प्रधान पद की दौड़ से खुद को अलग किए जाने पर उनके समर्थकों में भारी रोष भी देखा गया और बगावत के सुर भी उभरे। लेकिन 7 अप्रैल को हुए चुनाव में धर्म सिंह दहिया समर्थित अवनीश सैनी को प्रधान, बुधराम सैनी को उप प्रधान, जगदीश कुमार को सचिव, रविंद्र को सह-सचिव तथा नफे को खजांची चुन लिया गया। कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में युवा उद्योगपति दीपक सैनी, राजपाल, आजाद सिंह, बलवंत, ऋतुराज तथा मुकेश चुने गए।