आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत है स्वच्छता अभियान: प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल
सेवा पखवाड़ा के तहत चलाया स्वच्छता अभियान।

रोहतक, गिरीश सैनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से प्रारंभ सेवा पखवाड़ा के तहत स्वामी परमानन्द धर्मार्थ ट्रस्ट एवं गौकर्ण मंडल के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय शास्त्री नगर में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक उपरांत शास्त्री नगर नजदीक आईडीसी चौक पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया।
भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आह्वान है कि हर कार्यकर्ता समाज के लिए समर्पण और सेवा का भाव रखे। उन्होंने स्वच्छता अभियान को आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बताया। जिलाध्यक्ष रणबीर ढाका ने कहा कि सेवा भाव ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।
इस दौरान प्रदेश सचिव रेणु डाबला, सेवा पखवाड़ा कलानौर विधानसभा संयोजक धर्मबीर शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश सैनी, पार्षद अक्षय मोखरा व रिंकू नागर, पुष्पा देवी, रमाशंकर दीक्षित, धर्मबीर सैनी, रेनू चहल, सोमेश बंसल, वीना सिक्का सहित अन्य गणमान्य जन एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने सेवा पखवाड़ा को सफल बनाने का संकल्प लिया।