सुपवा की शॉर्ट फिल्म –तुरपाई एआईएफएफ के लिए नामांकित

दादा लख्मी चंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विवि (डीएलसी सुपवा) द्वारा प्रोड्यूस शॉर्ट फिल्म -तुरपाई को अहमदाबाद इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (एआईएफएफ) के लिए नामांकित किया गया है। 30 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर तक चलने वाले एआईएफएफ  में सुपवा के छात्रों द्वारा तैयार साइकोलॉजिकल ड्रामा -तुरपाई की स्क्रीनिंग होगी।

सुपवा की शॉर्ट फिल्म –तुरपाई एआईएफएफ के लिए नामांकित

रोहतक, गिरीश सैनी। दादा लख्मी चंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विवि (डीएलसी सुपवा) द्वारा प्रोड्यूस शॉर्ट फिल्म -तुरपाई को अहमदाबाद इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (एआईएफएफ) के लिए नामांकित किया गया है। 30 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर तक चलने वाले एआईएफएफ  में सुपवा के छात्रों द्वारा तैयार साइकोलॉजिकल ड्रामा -तुरपाई की स्क्रीनिंग होगी।

इस शॉर्ट फिल्म का निर्देशन 2018 बैच के अभिनय कोर्स के छात्र विशाल कुमार ने किया है। विशाल ने इसमें अभिनय भी किया है। शॉर्ट फिल्म के छायाकार हर्षित ढुल, संपादन अजय मित्तल और ध्वनि संयोजन की जिम्मेदारी हिमांग पाली ने निभाई। लेखक शिरीष नेगी की कहानी पर आधारित -तुरपाई एक साइकोलॉजिकल ड्रामा हैं, जिसमें तुरपाई को जीवन की सिलाई का रूपक बताया गया है।

कुलपति डॉ अमित आर्य ने बताया कि सुपवा द्वारा प्रोड्यूस शॉर्ट फिल्म -तुरपाई का निर्माण फिल्म एवं टेलीविजन फैकल्टी में पढ़े छात्रों ने किया है। छात्रों के कोर्स का हिस्सा इस फिल्म के निर्माण में अदाकारी, म्यूजिक, ड्रेस डिजाइनिंग से लेकर डायरेक्शन तक की जिम्मेदारी स्वयं छात्रों ने निभाई है। उन्होंने कहा कि विवि की फिल्मों का इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पहुंचना खुशी की बात है। इससे साबित होता है कि यहां विश्वस्तरीय संसाधन मौजूद हैं, जिनसे छात्र हूबहू बॉलीवुड या हॉलीवुड के पैटर्न पर फिल्म व डॉक्यूमेंट्री का निर्माण करते हैं। कुलपति ने उम्मीद जताई कि ये शॉर्ट फिल्म एआईएफएफ के ज्यूरी सदस्यों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते हुए अवार्ड हासिल करेगी।