सुपवा:  कैंपस प्लेसमेंट में तीन छात्र चयनित

दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा) में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट में तीन छात्रों का चयन हुआ है।

सुपवा:  कैंपस प्लेसमेंट में तीन छात्र चयनित

रोहतक, गिरीश सैनी। दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा) में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट में तीन छात्रों का चयन हुआ है।

डिजाइन फैकल्टी की एफसी डॉ शैली खन्ना ने बताया कि फैशन एंड लाइफस्टाइल डिजाइन व टेक्सटाइल डिजाइन विभाग के छात्रों के लिए आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में प्रतिष्ठित फैशन एवं लाइफस्टाइल ब्रांड मोडा अमांटे और हाइड स्क्वेयर ने प्रतिभागी विद्यार्थियों के पोर्टफोलियो का मूल्यांकन करने के साथ ही व्यक्तिगत साक्षात्कार लिए। इसके लिए क्रिएटिव डायरेक्टर, संस्थापक एवं बाइंग कंसल्टेंट स्वाति मिश्रा व मर्चेंट काजल के नेतृत्व में चयन टीम ने विभिन्न प्रक्रिया के बाद मोडा अमांटे के लिए ऋषिता व गौतम तथा हाइड स्क्वेयर के लिए ओजस्वी का चयन किया। ये चयन उक्त कंपनियों के नोएडा स्थित कार्यालय के लिए असिस्टेंट मर्चेंडाइजर पद के लिए किया गया है। तीनों चयनित विद्यार्थी फैशन एंड लाइफस्टाइल डिजाइन विभाग से है ।

कुलपति डॉ अमित आर्य ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उनकी प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने कहा कि पहली बार किसी इंडस्ट्रीज का सुपवा आना और पहले ही ड्राइव के दौरान तीन छात्रों का चयन होना, सुपवा परिवार के लिए गर्व का विषय है। कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव की इस  शुरुआत को और आगे लेकर जाने की रणनीति तैयार की जाएगी।