आईएफएफआई में छाई सुपवा, पहली बार अंतरराष्ट्रीय मंच पर लगाई स्टॉल

एनएफडीसी चेयरमैन जी कृष्ण और कुलपति डॉ. अमित आर्य ने किया उद्घाटन

आईएफएफआई में छाई सुपवा, पहली बार अंतरराष्ट्रीय मंच पर लगाई स्टॉल

रोहतक, गिरीश सैनी। गोवा में आयोजित भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में दादा लख्मी चंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विवि (डीएलसी सुपवा) ने पहली बार अपनी स्टॉल स्थापित कर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच पर दस्तक दी है। पणजी में स्टॉल का उद्घाटन नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनएफडीसी) के चेयरमैन एवं मलयालम अभिनेता जी कृष्ण कुमार और सुपवा के कुलपति डॉ. अमित आर्य ने किया। इस दौरान विवि का डेब्यू पोस्टर भी जारी किया गया।

एनएफडीसी चेयरमैन ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे सुपवा की शैक्षणिक उपलब्धियों और रचनात्मक गतिविधियों को वैश्विक पहचान मिलेगी। कुलपति डॉ. अमित आर्य ने कहा कि आईएफएफआई में सहभागिता का उद्देश्य सुपवा की विशिष्ट पहचान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करना और यहां की प्रतिभाओं को दुनिया के सामने लाना है।

स्टॉल पर यूनिवर्सिटी के पाठ्यक्रमों, विद्यार्थियों की फिल्मों, रचनात्मक परियोजनाओं और कलात्मक गतिविधियों को प्रदर्शित किया जा रहा है। नेशनल अवॉर्डी फिल्म निर्देशक अतुल गंगवार, मनीष सैनी और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सलाहकार सत्यनारायण ने भी इसे विद्यार्थियों के लिए नए अवसर और वैश्विक सहयोग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।