सुपवाः योग कार्यशाला में सीख रहे विभिन्न आसन, ध्यान व मुद्राएं

दादा लख्मी चंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विवि (डीएलसी सुपवा), रोहतक में जारी 8 दिवसीय योग कार्यशाला में फैकल्टी व स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी एशियन गोल्ड मेडलिस्ट योगाचार्य प्रवीण कुमार पाठक से विभिन्न आसन, ध्यान व मुद्राएं सीख रहे हैं।

सुपवाः योग कार्यशाला में सीख रहे विभिन्न आसन, ध्यान व मुद्राएं

रोहतक, गिरीश सैनी। दादा लख्मी चंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विवि (डीएलसी सुपवा), रोहतक में जारी 8 दिवसीय योग कार्यशाला में फैकल्टी व स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी एशियन गोल्ड मेडलिस्ट योगाचार्य प्रवीण कुमार पाठक से विभिन्न आसन, ध्यान व मुद्राएं सीख रहे हैं।

गर्ल्स हॉस्टल व डीन स्टूडेंट वेलफेयर की ओर से मानसिक कल्याण क्लब के तत्वावधान में आयोजित ये कार्यशाला 20 अप्रैल को संपन्न होगी। प्रतिदिन सुबह 6:30 से 8 बजे तक व सायंकाल 6 से 7 बजे तक चलने वाली इस योग कार्यशाला के शुरुआती सत्र में कुलपति डॉ अमित आर्य व कुलसचिव डॉ गुंजन मलिक मनोचा ने भी शिरकत की। इस दौरान योगाचार्य प्रवीण ने प्रतिभागियों को अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी दिनचर्या व भोजन की जानकारी दी और कहा कि योग को जीवन में अपनाने से विभिन्न रोग स्वत: दूर हो जाते हैं। उन्होंने योगाभ्यास के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी और प्रतिभागियो को आसन, प्राणायाम, मुद्राएं और मेडिटेशन का अभ्यास कराया।

कुलपति डॉ अमित आर्य ने कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य सुपवा परिवार को योग के माध्यम से स्वस्थ व संतुलित जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है।