हिंदू शिक्षण समिति के पूर्व प्रधान सुन्दर सिंह सहगल को याद किया

हिंदू शिक्षण समिति के पूर्व प्रधान सुन्दर सिंह सहगल को याद किया

रोहतक, गिरीश सैनी। लाल नाथ हिंदू कॉलेज में प्रबंध समिति के पूर्व प्रधान स्व सुन्दर सिंह सहगल की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर संस्था के प्रधान सुदर्शन कुमार धींगड़ा तथा पूर्व प्रधान राजेश कुमार सहगल ने उनके द्वारा किये गए कार्यों की सराहना की।  
इस दौरान उनके सुपुत्र एवं संस्था के पूर्व प्रधान रमेश सहगल, निवर्तमान मेयर मनमोहन गोयल, राजकमल सहगल,  अशोक सहगल, अश्विनी  खुराना, गुलशन धींगडा, प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा, डॉ रश्मि छाबड़ा, डॉ. अंजू देशवाल, डॉ. मीनाक्षी गुगनानी, डॉ शिखा फोगाट सहित अन्य मौजूद रहे।