छात्राओं को जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया

छात्राओं को जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया

रोहतक, गिरीश सैनी। महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय के भूगोल विभाग द्वारा 22 मार्च को होने वाले विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में कैलकुलेट योर वॉटर फुटप्रिंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्राचार्य डॉ. रश्मि लोहचब ने प्राकृतिक संसाधनों में जल के महत्व पर प्रकाश डाला और छात्राओं को जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया।

छात्राओं को इस वर्ष के थीम -जल और लैंगिक समानता तथा इस अभियान के नारे -जहां जल बहता है, वहां समानता पनपती है के बारे में बताया गया। छात्राओं ने अपने प्रतिदिन के जल प्रयोग को सूचीबद्ध कर प्रदर्शित किया और जल संरक्षण एवं जल के महत्व के बारे में अपने विचार साझा किए। छात्राओं को जल संरक्षण की विधियों को अपने व्यवहार एवं दिनचर्या में सम्मिलित करने के लिए भी प्रेरित किया गया। भूगोल विभाग के शिक्षकों- डॉ. अनीता चौधरी, डॉ. सीमा, पारुल, रितु, रितिका, सुकेश ने भी जल संरक्षण पर अपने विचार रखे। छात्राओं ने वॉटर फुटप्रिंट एनालिसिस द्वारा पानी के प्रचुर संरक्षण क्रियाओं को करने की शपथ ली।