विद्यार्थियों ने आईआईटी दिल्ली के केंद्रीय पुस्तकालय का शैक्षणिक भ्रमण किया

विद्यार्थियों ने आईआईटी दिल्ली के केंद्रीय पुस्तकालय का शैक्षणिक भ्रमण किया

रोहतक, गिरीश सैनी। महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों के दल ने आईआईटी दिल्ली के केंद्रीय पुस्तकालय का शैक्षणिक भ्रमण किया।

विभागाध्यक्ष डा. संजीव कादियान ने प्रो. निर्मल कुमार स्वैन के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों के इस दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्राध्यापक डा. अनिल कुमार सिवाच ने इस दल को शैक्षणिक दौरे संबंधित जरूरी हिदायतें दी। सेंट्रल लाइब्रेरी, आईआईटी दिल्ली के पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ. नबी हसन ने इस दल का स्वागत किया। डिप्टी लाइब्रेरियन डॉ. नीरज ने विद्यार्थियों को पुस्तकालय के विशाल संग्रहालय को गहराई से जानने व इसके संसाधनों का उपयोग करने बारे जानकारी दी। विद्यार्थियों ने पुस्तकालय की नवीनतम तकनीकी सुविधाओं, डेटाबेस, और अन्य संसाधनों के बारे में जानकारी प्राप्त की।