वनवासी सेवा के लिए दीप जलाने का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प
रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय राम नगर स्थित शिक्षा भारती विद्यालय में वनवासी जनजातियों और भारत के इतिहास पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्या भारती हरियाणा के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ वनवासी कल्याण आश्रम के हरियाणा प्रांत उपाध्यक्ष रमेश गोयल ने प्रबंध समिति अध्यक्ष अनुराग जैन व प्राचार्या ममता भोला के साथ दीप प्रज्वलित कर किया।
रमेश गोयल ने विद्यार्थियों को भारत के इतिहास, प्राचीन भू-भाग और भौगोलिक स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने वनवासी समुदायों की समस्याओं से अवगत कराते हुए प्रश्नोत्तरी के माध्यम से विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ाई। उन्होंने बच्चों से ज्ञान और परोपकार का दीप बनकर वनवासी समाज को मुख्यधारा से जोड़ने तथा सामाजिक समरसता बढ़ाने में योगदान देने का आह्वान किया।

Girish Saini

