ज्ञान विज्ञान मेले में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

ज्ञान विज्ञान मेले में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय रामनगर स्थित शिक्षा भारती विद्यालय में शनिवार को आयोजित ज्ञान-विज्ञान मेले में विद्यार्थियों ने गणित, विज्ञान व आईटी विषयों से संबंधित प्रदर्शनी चार्ट बनाए। विद्यार्थियों ने विज्ञान, वैदिक गणित, आईटी संस्कृति ज्ञान परीक्षा के प्रश्न मंच, वैदिक गणित और विज्ञान पत्र वाचन, कथा-कथन में भी भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रविंद्र सक्सेना ने अशोक गुप्ता, शादी लाल विरमानी, पूजा मलिक व प्राचार्या ममता भोला के साथ दीप प्रज्वलित कर किया।। 

संस्कृति ज्ञान प्रश्न मंच में कनक, गरिमा, निष्ठा, खुशी, शगुन, गीतांजलि, राघव, रितेश, खुशी, सांची, दिशा व चैतन्या अव्वल रहे। वैदिक गणित प्रश्न मंच में तविश, अथर्व, आर्यन, नव्या, प्राची ,अक्षरा, पुष्कल, शुभम, सौम्या, शिवांश, पुनीत व जतिन, विज्ञान प्रश्न मंच में तृषा, ऐलिस, आराध्य, केशव, यशिका, मान्यता, तन्वी, सारा, राधिका, तमन्ना, छवि व नैंसी प्रथम रहे। विज्ञान प्रदर्शनी में चिराग, अमन, समर्थ व संयम, गणित प्रदर्शनी में प्रविका, प्रियांशी, वंश, काव्या, गजल, महक, आदित्य, रिद्धि, प्राची, तारिता, आस्था व दीपांशी तथा आईटी प्रश्न मंच में नैतिक, वंश, तन्वी, हर्षिल, मुकुल व अनन्या ने पहला स्थान प्राप्त किया। अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया। प्राचार्या ने बताया कि विद्यालय स्तर पर प्रथम आने वाले विद्यार्थी संकुल स्तरीय ज्ञान-विज्ञान मेले में भाग लेंगे।