स्लोगन और आर्टिकल राइटिंग में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा, करुणा और दीया अव्वल

स्लोगन और आर्टिकल राइटिंग में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा, करुणा और दीया अव्वल

सांपला, गिरीश सैनी। शहीद राय सिंह राजकीय महाविद्यालय, सांपला में वाणिज्य विभाग के तत्वावधान में स्लोगन और आर्टिकल राइटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. परम भूषण ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंच संचालन डॉ. प्रीति छिल्लर ने किया।

स्लोगन राइटिंग का विषय स्वास्थ्य जागरूकता और आर्टिकल राइटिंग का विषय दैनिक जीवन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका रहा। स्लोगन राइटिंग में करुणा प्रथम, दीक्षा दूसरे और योगेश तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, आर्टिकल राइटिंग में दीया ने प्रथम, पिंकी ने दूसरा और वंश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।