एमडीयू में रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

मेहंदी में वर्षा और रंगोली में दीपांशु की टीम ने मारी बाजी

एमडीयू में रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के दिव्यांग अध्ययन केंद्र में रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें डीआईएसएलआई और डीटीआईएसएल पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंगोली में सात और मेहंदी में दस टीमों ने हिस्सा लिया।

मेहंदी प्रतियोगिता में डीआईएसएलआई प्रथम वर्ष की वर्षा ने पहला और किरण ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। डीटीआईएसएल की सुषमा और डीआईएसएलआई की सपना संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। रंगोली प्रतियोगिता में दीपांशु की टीम ने प्रथम, हीना, तनु एवं ध्रुव की टीम ने द्वितीय और विशाल व प्रिया की टीमों ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।

केंद्र की निदेशक प्रो. प्रतिमा देवी और अतिरिक्त निदेशक प्रो. योगेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में प्रो. कविता ढुल, प्रो. नीलम कादयान और डॉ. अंजू हुड्डा शामिल रही।