बीएमयू में रचनात्मक प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने हुनर व कल्पनाशीलता दिखाई
राखी मेकिंग में भाविका और कोलाज मेकिंग में हिमांशिका व अमन अव्वल।
रोहतक, गिरीश सैनी। बाबा मस्तनाथ विवि, अस्थल बोहर के फैकल्टी ऑफ साइंसेस में आयोजित राखी एवं कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी रचनात्मकता, कल्पनाशीलता और कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विद्यार्थियों ने आकर्षक राखियां और विभिन्न विषयों पर आधारित कलात्मक कोलाज तैयार किए, जो अपनी सुंदरता, कलात्मकता और प्रभावी प्रस्तुति के कारण आकर्षण का केंद्र रही। राखी मेकिंग में भाविका ने प्रथम स्थान हासिल किया। कोलाज मेकिंग में हिमांशिका और अमन ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बतौर विशिष्ट अतिथि, डीन फैकल्टी ऑफ साइंसेस डॉ. मनोज वर्मा ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने और उसे निखारने का अवसर देती हैं।
इस दौरान डिपार्टमेंट ऑफ़ वेटरनरी साइंसेस के प्राचार्य डॉ. आर.एन. लठवाल, डॉ. विजेंद्र देसवाल व साहिल, एग्रीकल्चर साइंसेस विभाग के डॉ. अंकित गिल, डॉ. रवीना सैनी, डॉ. ईशा, हिमांशु व चेतन तथा बॉटनी विभाग की डॉ. ईशु मौजूद रहे।

Girish Saini 

