ओजोन परत बचाने का संदेश, पोस्टर-स्लोगन में दिखाई विद्यार्थियों ने रचनात्मकता

पोस्टर मेकिंग में चिंकी, स्लोगन राइटिंग में कीर्ति अवव्वल।

ओजोन परत बचाने का संदेश, पोस्टर-स्लोगन में दिखाई विद्यार्थियों ने रचनात्मकता

रोहतक, गिरीश सैनी। विश्व ओजोन दिवस पर लाल नाथ हिंदू कॉलेज के विज्ञान विभाग द्वारा पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग और पीपीटी प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा ने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और पर्यावरण-अनुकूल आदतें अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ओजोन परत पृथ्वी पर जीवन की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, इसलिए इसके संरक्षण में प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है।

पोस्टर मेकिंग में चिंकी ने प्रथम, अभिषेक ने दूसरा तथा रितिका व अंजलि ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्लोगन राइटिंग में कीर्ति प्रथम, खुशबू दूसरे और सोनिया तीसरे स्थान पर रही। पीपीटी प्रस्तुतीकरण में जहान जुनेजा ने प्रथम स्थान हासिल किया। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. रश्मि छाबड़ा, डॉ. अंजू देववाल, डॉ. मीनाक्षी गुगनानी और डॉ. पूजा चावला ने निभाई।