बीएमयू में शॉर्ट वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने किया रचनात्मकता और डिजिटल कौशल का प्रदर्शन
रोहतक, गिरीश सैनी। बाबा मस्तनाथ विवि, अस्थल बोहर के फैकल्टी ऑफ मेडिकल एंड एलाइड हेल्थ साइंसेज द्वारा आइक्यूएसी के तत्वावधान में शॉर्ट वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच, नवाचार, डिजिटल कौशल और प्रभावी संचार क्षमता को बढ़ावा देना था।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और तकनीकी दक्षता का उपयोग करते हुए लघु वीडियो के माध्यम से विचार प्रस्तुत किए। इस दौरान उन्हें डिजिटल मीडिया के रचनात्मक उपयोग, प्रभावशाली अभिव्यक्ति और वीडियो निर्माण के व्यावहारिक पहलुओं को समझने का अवसर मिला।
कार्यक्रम का संयोजन डॉ. चारु शर्मा ने किया। डॉ. साक्षी सह-संयोजक और डॉ. प्रीति आयोजन सचिव रही। इस दौरान डॉ. ज्योति रानी, डॉ. प्रीति, डॉ. सुमन, डॉ. सपना, डॉ. वैशाली, डॉ. प्रदीप, जागृति और डॉ. अलका सहित अन्य संकाय सदस्य मौजूद रहे।

Girish Saini

