सेवा संकल्प में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, भाषण-पेंटिंग में चमके
भाषण में मुस्कान व काव्या, पेंटिंग में नीलम व अंशिका ने बाजी मारी।
रोहतक, गिरीश सैनी। सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भिवानी रोड में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिले के सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों के कक्षा 3 से 12 तक के करीब 400 विद्यार्थियों ने भाषण व पेंटिंग प्रतियोगिताओं में भाग लिया। विद्यार्थियों ने सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी, राष्ट्र निर्माण, पर्यावरण, शिक्षा और नागरिक कर्तव्यों जैसे विषयों पर अपनी प्रतिभा व रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
समापन समारोह में एडीसी नरेंद्र कुमार ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार व प्रमाण-पत्र प्रदान किए। उन्होंने विद्यार्थियों को सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डीईओ मंजीत मलिक, डाइट प्राचार्य रीतू पंघाल, डीपीसी सुमन हुड्डा, नोडल अधिकारी आरती चहल, प्राचार्या अरुणा नांदल, मेयर राम अवतार, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अजय खुंडिया, सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
भाषण (कक्षा 9-12) में मुस्कान प्रथम, गरिमा द्वितीय और लक्ष्य तृतीय रहे। भाषण (कक्षा 3-8) में काव्या प्रथम, याना द्वितीय और पूर्विका शर्मा तृतीय रही। पेंटिंग (कक्षा 9-12) में नीलम प्रथम, मेघा द्वितीय और कृष कुमार तृतीय रहे। पेंटिंग (कक्षा 3-8) मे अंशिका प्रथम, सनित द्वितीय और हिमांशु तृतीय रहे।

Girish Saini 

