सक्रिय नागरिकता पर भी ज़ोर दें विद्यार्थी: सिटी मजिस्ट्रेट शीतल 

सक्रिय नागरिकता पर भी ज़ोर दें विद्यार्थी: सिटी मजिस्ट्रेट शीतल 

रोहतक, गिरीश सैनी। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के लोक प्रशासन विभाग, दीन दयाल उपाध्याय सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर रूरल डेवलपमेंट एवं दीन दयाल उपाध्याय चेयर के सहयोग से सिविल सर्विस डे मनाया गया।

इस कार्यक्रम के प्रारंभ में विभागाध्यक्ष प्रो. सेवा सिंह दहिया ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शीतल (सिटी मजिस्ट्रेट, झज्जर) ने विद्यार्थियों को सिविल सर्विस में करियर अवसर, चयन प्रक्रिया और सिविल सेवक के जीवन के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्रदान की। इसके साथ ही उन्होंने अपने सिविल सेवाओं में अपनी सेवा अनुभवों को साझा किया। उन्होंने विद्यार्थियों को बहुत खूबसूरती के साथ देश के प्रति आदर व सम्मान का भाव रखते हुए सिविल सेवाओं की महत्ता बताते हुए इसमें आने के लिए प्रोत्साहित किया।

मुख्यातिथि शीतल ने सक्रिय नागरिकता पर भी ज़ोर दिया, जिसमे उन्होंने मूल्य, समय पाबंदी, अनुशासन, साइबर क्राइम, ई- प्रशासन आदि विषयों को शामिल किया। मंच संचालन डॉ समुंदर सिंह ने किया। लोक प्रशासन विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. सतबीर सिंह चाहर ने आभार जताया। इस अवसर पर डॉ. राजेश कुंडू, डॉ. जगबीर नरवाल, डॉ. सुमन लता सहित सभी शोधार्थी एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।