मानसिक स्वास्थ्य और नशे से बचाव पर विद्यार्थियों को किया जागरूक
रोहतक, गिरीश सैनी। बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के मनोचिकित्सा विभाग की टीम ने उपकार पब्लिक स्कूल, खानपुर में विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य, तनाव और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरावस्था में बढ़ते तनाव और मानसिक समस्याओं की पहचान तथा उनसे बचाव के उपायों की जानकारी देना था।
स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. शिवम कावत्रा ने विद्यार्थियों को तनाव व मानसिक समस्याओं के कारणों, बचाव और समय पर परामर्श लेने के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे से पूरी तरह दूर रहने का संदेश दिया।
फील्ड इन्वेस्टिगेटर राकेश शर्मा और प्रशु ने तनाव को सकारात्मक तरीके से प्रबंधित करने तथा नशे के शारीरिक एवं मानसिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए स्कूल निदेशक मनोज मलिक ने कहा कि विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य और नशे जैसी गंभीर चुनौतियों के प्रति जागरूक करना समय की जरूरत है।

Girish Saini 

