पीओएसएच एक्ट पर विद्यार्थियों को किया जागरूक

गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, महिला प्रकोष्ठ, पीओएसएच अधिनियम 2013, यौन उत्पीड़न रोकथाम, महिला सुरक्षा

पीओएसएच एक्ट पर विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिसार, गिरीश सैनी। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि के महिला प्रकोष्ठ ने विद्यार्थियों व शोधार्थियों के लिए कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम अधिनियम (पीओएसएच), 2013 पर जागरूकता व्याख्यान आयोजित किया। बियोंड द क्लास रूम: अंडरस्टैंडिंग द पीओएसएच एक्ट विषयक कार्यक्रम का उद्देश्य सुरक्षित, सम्मानजनक और समानता पूर्ण परिसर वातावरण के प्रति जागरूक करना था।

दिल्ली विवि के विधि संकाय से आमंत्रित वक्ता डॉ. नरेश महिपाल ने पीओएसएच एक्ट के प्रमुख प्रावधानों, यौन उत्पीड़न के विभिन्न रूपों, शिकायत प्रक्रिया और आंतरिक समिति की भूमिका की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुचित व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाएं, दृढ़ता से खड़े हों और खुलकर बोलें का आह्वान किया।

महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा प्रो. दीपा मंगला ने व्यक्तिगत सीमाओं के सम्मान और शिकायत तंत्र के प्रति जागरूकता को सुरक्षित परिसर के लिए जरूरी बताया। व्याख्यान में 250 से अधिक विद्यार्थियों व शोधार्थियों ने भाग लिया। डॉ. सुनीता, डॉ. तरुणा और डॉ. मनप्रीत मौजूद रहे। डॉ. तरुणा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।