एमडीयू में नवचेतना कार्यक्रम आज, महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों पर होगा मंथन

वीसी प्रो मिलाप पूनियाँ होंगे मुख्य अतिथि, पूर्व एडीजीपी डॉ. राजश्री सिंह देंगी जेंडर संवेदनशीलता और सुरक्षा जागरूकता का संदेश

एमडीयू में नवचेतना कार्यक्रम आज, महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों पर होगा मंथन

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के महिला अध्ययन केंद्र द्वारा 18 नवंबर को ‘नवचेतना’ कार्यक्रम के तहत जेंडर संवेदनशीलता एवं सुरक्षा जागरूकता पर विशेष सत्र का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 12 बजे से विवि के स्वराज सदन में आयोजित इस कार्यक्रम में हरियाणा पुलिस की पूर्व एडीजीपी एवं सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी डॉ. राजश्री सिंह मुख्य वक्ता होंगी।

एमडीयू के कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। सत्र में लैंगिक संवेदनशीलता, महिला सुरक्षा और जागरूकता से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। महिला अध्ययन केंद्र की निदेशिका प्रो. अंजलि मलिक और उपनिदेशिका डॉ. सीमा राठी के संयोजन में हो रहे इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने और सुरक्षित वातावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना है।