व्याख्यान में विद्यार्थियों को दी आईपीआर के विभिन्न पहलुओं की जानकारी
रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय लाल नाथ हिंदू कॉलेज में बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) प्रकोष्ठ व वाणिज्य विभाग के अंतर्गत -फ्रॉम कैंपस टू कॉर्पोरेटः अंडरस्टैंडिंग आईपीआर इन बिज़नेस विषय पर एक विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। आईपीआर प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. सुमन रानी ने बताया कि इस व्याख्यान का मुख्य उद्देश्य छात्रों को नवाचार, रचनात्मकता और उनके अधिकारों के संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।
बतौर मुख्य वक्ता, वाणिज्य विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. शालू जुनेजा ने बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए पेटेंट, कॉपीराइट, ट्रेडमार्क एवं औद्योगिक डिजाइन जैसे महत्वपूर्ण विषयों को सरल एवं व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया। उन्होंने विद्यार्थियों को आईपीआर के व्यावसायिक महत्व से भी अवगत कराया।
इस दौरान स्किल एआई एवं रेज्यूमे मास्टरी विषय पर आयोजित विशेष सत्र में बतौर विशेषज्ञ, सीए चिनार गुलाटी ने विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के वर्तमान उपयोग और एक प्रभावी रिज्यूम तैयार करने के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया। डॉ. रश्मि छाबड़ा ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान आईपीआर सेल की सह-संयोजिका डॉ. दीप्ति, डॉ. नीतू अनेजा, डॉ. सीमा गोसाईं, डॉ. निधि, डॉ. आंचल, चंदना जैन, रितु खुराना सहित अन्य मौजूद रहे।

Girish Saini 

