फार्मास्यूटिकल विद्यार्थी सीख रहे इंटरव्यू के गुर, एक सप्ताह की कार्यशाला में आत्मविश्वास बढ़ाने पर जोर
एमडीयू के फार्मास्यूटिकल साइंसेज विभाग में सीसीपीसी के सहयोग से आयोजित एक सप्ताह की कौशल विकास कार्यशाला में 40 से अधिक विद्यार्थियों को सॉफ्ट स्किल्स, जीवन कौशल, व्यक्तित्व विकास और इंटरव्यू की तैयारी का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के फार्मास्यूटिकल साइंसेज विभाग में सीसीपीसी के सहयोग से आयोजित एक सप्ताह की कौशल विकास कार्यशाला में 40 से अधिक विद्यार्थियों को सॉफ्ट स्किल्स, जीवन कौशल, व्यक्तित्व विकास और इंटरव्यू की तैयारी का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
उद्घाटन सत्र में विभागाध्यक्ष प्रो. दीपक कौशिक ने कहा कि नौकरी पाने के लिए विषय ज्ञान के साथ प्रभावी संवाद, आत्मविश्वास और अपनी बात प्रस्तुत करने की क्षमता भी जरूरी है।
नंदी फाउंडेशन के विशेषज्ञ विनीत ने गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को आत्मविश्लेषण, संवाद कौशल और समय प्रबंधन के गुर सिखाए। उन्होंने विद्यार्थियों को साक्षात्कार और कार्यस्थल पर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला का समन्वयन डॉ. अनुराधा और आशु कर रही हैं।

Girish Saini

