विद्यार्थियों को दी करियर व रोजगार अवसरों की जानकारी
रोहतक, गिरीश सैनी। रोजगार विभाग द्वारा आयोजित व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह के अंतर्गत विवि रोजगार सूचना एवं मार्गदर्शन केंद्र, रोहतक द्वारा गांव आसन के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तथा राजकीय वरिष्ठ कन्या विद्यालय में करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किए गए।
मंडल रोजगार अधिकारी राजेश सांगवान ने विद्यार्थियों को 12वीं कक्षा के बाद उपलब्ध उच्च शिक्षा, रोजगार एवं स्वरोजगार के विभिन्न अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए और कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए लक्ष्य निर्धारण, अनुशासन और निरंतर प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे अपनी प्रतिभा, रुचि एवं क्षमता के अनुरूप करियर का चयन करें। उन्होंने युवाओं को रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार अपनाने के लिए भी प्रेरित किया। इस दौरान प्राचार्या मीनाक्षी सहित सत्यवती, सूरजमुखी, प्रेमलता, सुमन, सविता, सरिता, नीतिका, सोनिया, ममता, नीलम, पूजा एवं आनंद आदि मौजूद रहे।
Girish Saini 


