वाणिज्य दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया
हिसार, गिरीश सैनी। वाणिज्य दिवस (कॉमर्स डे) पर गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि के वाणिज्य विभाग द्वारा पोस्टर मेकिंग, रंगोली मेकिंग, रील मेकिंग तथा क्विज प्रतियोगिता आदि विभिन्न रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने अपने संदेश में वाणिज्य दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
वाणिज्य विभागाध्यक्षा डॉ. निधि तुरान ने वाणिज्य दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना विकसित करने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौरान विद्यार्थियों ने पोस्टर मेकिंग एवं रंगोली प्रतियोगिताओं में वाणिज्य एवं व्यवसाय से जुड़े विभिन्न विषयों को आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया। वहीं, रील मेकिंग के माध्यम से विद्यार्थियों ने आधुनिक एवं रचनात्मक तरीके से अपने विचार व्यक्त किए।
Girish Saini 

