विधि विभाग के छात्रों ने किया उच्च न्यायालय का शैक्षणिक दौरा

विधि विभाग के छात्रों ने किया उच्च न्यायालय का शैक्षणिक दौरा

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के विधि विभाग के बीए एलएलबी और एलएलबी अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के एक दल ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की शैक्षणिक विजिट की। इस दौरान छात्रों ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की कार्यप्रणाली, बहस की शैली और न्यायिक प्रक्रिया को नजदीक से समझा।

विधि विभागाध्यक्ष प्रो. सोनू देहमिवाल ने इस दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि कानून की पढ़ाई को व्यवहारिक अनुभव से जोड़ना बेहद जरूरी है। कोर्ट विजिट से छात्रों को वास्तविक कानूनी प्रक्रियाओं को समझने का अवसर मिलता है।