हिंदू कॉलेज के विद्यार्थियों ने तिगड़ाना में हड़प्पाकालीन पुरातत्व स्थल का शैक्षणिक भ्रमण किया

हिंदू कॉलेज के विद्यार्थियों ने तिगड़ाना में हड़प्पाकालीन पुरातत्व स्थल का शैक्षणिक भ्रमण किया

रोहतक, गिरीश सैनी। लाल नाथ हिंदू कॉलेज में प्राचार्य डॉ अनिल कुमार तनेजा की अध्यक्षता में इतिहास विभाग व एक भारत श्रेष्ठ भारत प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में विद्यार्थियों ने गांव तिगड़ाना, जिला भिवानी में हड़प्पाकालीन पुरातत्व स्थल का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया।

इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ नीलम ने बताया कि इस भ्रमण का उद्देश्य हड़प्पा कालीन सभ्यता के अवशेष संजोए भिवानी के गांव तिगड़ाना में 5000 वर्ष पूर्व की सभ्यता एवं संस्कृति के विभिन्न आयामों से विद्यार्थियों को अवगत कराना है। तिगड़ाना में पुरातत्वविद् व केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा के डॉ नरेंद्र परमार के दिशा निर्देशन में उत्खनन कार्य चल रहा है। इस भ्रमण के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को पुरातात्विक सर्वेक्षण एवं उत्खनन के विषय में विस्तृत जानकारी दी। डॉ हरदीप सिंह के दिशा निर्देशन में आयोजित इस शैक्षणिक भ्रमण में कुल 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया।