ऐतिहासिक पल के गवाह बनेंगे जीयू के विद्यार्थी

चंद्रयान-3 की लैंडिंग का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा।

ऐतिहासिक पल के गवाह बनेंगे जीयू के विद्यार्थी

गुरुग्राम, गिरीश सैनी। गुरुग्राम यूनिवर्सिटी द्वारा विद्यार्थियों के मन में देश के प्रति गर्व और एकता की भावना पैदा करने के उद्देश्य से बुधवार शाम 5:15 से 6:15 बजे तक चंद्रयान 3 की लैंडिंग के लाइव प्रसारण कार्यक्रम में चंद्रयान -3 मिशन की लाइव लैंडिंग टीवी के माध्यम से दिखाई जाएगी।

कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों को चंद्रयान 3 मिशन का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। इस दौरान सभी शिक्षक भी मौजूद रहेंगे। कुलपति ने बताया कि यह भारत खासकर इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) के लिए बहुत बड़ा दिन है। भारत के चंद्रयान-3 का चन्द्रमा पर उतरना एक यादगार अवसर है। यह गर्व की भावना पैदा करता है, क्योंकि हम सामूहिक रूप से भारतीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी के कौशल का जश्न मनाते हैं।