दोआबा कॉलेज के डीसीजे कॉलिजिएट सी.सै. स्कूल के विद्यार्थियों का नतीजा 99.58 प्रतिशत रहा
जालन्धर, 16 मई, 2026: प्रि. डॉ. प्रदीप भण्डारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दोआबा कॉलेज कैम्पस स्थित डीसीजे कॉलिजिएट सी. सै. स्कूल के साईंस, कॉमर्स, आर्टस के विद्यार्थियों ने पंजाब स्कूल ऐजुकेशन बोर्ड की 10+2 की परीक्षाओं में बढ़िया प्रदर्शन करते हुए अपने शिक्षण संस्थान का नाम रोशन किया । डॉ. भण्डारी ने बताया कि कुल 172 विद्यार्थी जो कि 10+2 की परीक्षा में अपीयर हुए थे में से 143 विद्यार्थियों ने फर्स्ट डिवीजन तथा 20 विद्यार्थियों ने 80 फीसदी अंक प्राप्त किये । डॉ. भण्डारी ने कहा कि यह बहुत ही हर्ष की बात है कि डीसीजे कॉलिजिएट सी. सै. स्कूल का ओवरआल पास प्रतिशत 99.58 रहा जो कि पंजाब स्कूल ऐजुकेशन बोर्ड के पास प्रतिशत 91.46 से ज्यादा है ।
इसमें साईंस से सक्षम कुमार ने 88.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलिजिएट में प्रथम, शिवम ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा पुनित पॉल ने 84.2 प्रतिशत प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया । कॉमर्स के ऋषभ कपूर ने 88.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, अनिरूद्ध 87.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा नीव ने 84.4 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया । इसी तरह आर्टस के विद्यार्थी अरूण कुमार ने 79 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, हरमनपाल ने 77.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा रमनदीप ने 75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया ।
प्रि. डॉ. प्रदीप भण्डारी ने इस उपलब्धि के लिए प्रो. गुरसिमरन सिंह- स्कूल ईंचार्ज, मेधावी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और प्राध्यापकों को हार्दिक बधाई दी ।

City Air News 

