दोआबा कॉलेज के विद्यार्थियों ने मिऐंडर सॉफ्टवेयर सोलूशन्स मोहाली का किया शैक्षणिक भ्रमण
जालन्धर, 7 मई, 2026: दोआबा कॉलेज के पोस्ट ग्रैजुऐट कम्पयूटर साईंस एवं आई.टी. विभाग द्वारा प्रो. नवीन जोशी-विभागाध्य, डॉ. ओपिन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में मिऐंडर सॉफ्टवेयर सोलूशन्स, मोहाली का शैक्षणिक भ्रमण किया गया जिसमें उन्हें सॉफ्टवेयर डिवैल्पमैंट की बारीकियों से अवगत करवाया गया।
अनिल -टीम लीडर – मिऐंडर सॉफ्टवेयर सोलूशन्स ने विद्यार्थियों को प्रोग्रामिंग की रिएल वर्ल्ड में इस्तेमाल होने वाली एप्लीकेशन्स, वर्तमान आई.टी इण्डस्ट्री के चलन एवं रोजगार के मौकों पर जानकारी दी । उन्होंने विद्यार्थियों को ई-बेस्ड के साकारात्मक निवारण के उपायों के बारे में भी बताया । इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न सॉफ्टवेयर डिवैल्पमैंट में इस्तेमाल होने वाले टूल्स वी.एस कोड, इंटेलिजे, जेटब्रेन्स, गिटहब आदि के बारे में भी बताया ।

City Air News 

