रक्षा एवं सामरिक अध्ययन विभाग के विद्यार्थियों ने किया आईएमए देहरादून का शैक्षणिक भ्रमण
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के रक्षा एवं सामरिक अध्ययन विभाग के स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने व्यावहारिक ज्ञान अर्जित करने के उद्देश्य से भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए), देहरादून का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सैन्य प्रशिक्षण, राष्ट्रीय सुरक्षा तथा सामरिक अध्ययन के व्यावहारिक आयामों से परिचित कराना रहा।
विभागाध्यक्षा प्रो. शालिनी सिंह ने विद्यार्थियों के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस शैक्षणिक भ्रमण का संचालन प्राध्यापक डॉ. प्रताप सिंह, डॉ. प्रोमिला, डॉ. वंदना तथा अमित हुड्डा के मार्गदर्शन में किया गया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने खेतरपाल ऑडिटोरियम में आईएमए पर आधारित वृत्तचित्र देखा, जिससे एकेडमी की विकास यात्रा और प्रशिक्षण प्रणाली की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने ऐतिहासिक चेटवुड हॉल, आर्ट गैलरी, संग्रहालय और युद्ध स्मारक का अवलोकन किया।

Girish Saini 

