एआई से करियर संवारने के तरीके सीखे विद्यार्थियों ने

एआई से करियर संवारने के तरीके सीखे विद्यार्थियों ने

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के केमिस्ट्री विभाग में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला शुक्रवार को संपन्न हुई। सीसीपीसी ने मेधा फाउंडेशन और उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा की संयुक्त पहल प्रोजेक्ट समर्थ के तहत कार्यशाला का आयोजन किया।

कार्यशाला में विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा व करियर विकास में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग, प्रभावी रिज्यूम तैयार करने, आत्मविश्वास से परिचय देने और साक्षात्कार की तैयारी के व्यावहारिक तरीके बताए गए। विद्यार्थियों को उभरती तकनीकों और रोजगार के बदलते अवसरों से भी अवगत कराया गया। प्रशिक्षण पूरा करने वाले विद्यार्थियों को उद्योग स्तर पर मान्य प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

केमिस्ट्री विभागाध्यक्ष प्रो. देवेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को बधाई दी। सीसीपीसी निदेशिका प्रो. दिव्या मल्हान ने कहा कि बदलते रोजगार परिवेश में एआई सहित नई तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान जरूरी है। प्रो. प्रीति बूरा दून ने संयोजन किया।