छात्राओं ने सीखे पारंपरिक कढ़ाई व फैब्रिक पेंटिंग के गुर

छात्राओं ने सीखे पारंपरिक कढ़ाई व फैब्रिक पेंटिंग के गुर

रोहतक, गिरीश सैनी। महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में बतौर विशेषज्ञ, फैशन डिजाइनर महक अरोड़ा ने छात्राओं को पारंपरिक कढ़ाई व फैब्रिक पेंटिंग का प्रशिक्षण दिया। छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लेते हुए अपने सैंपल व गारमेंट्स जैसे जींस, कुशन कवर, टी-शर्ट आदि तैयार किए। 

इस कार्यशाला में कुल 40 छात्राओं ने फैब्रिक पेंटिंग की विभिन्न विधियों ‌‌‌ जैसे ब्लॉक पेंटिंग, स्टैंसिल पेंटिंग, स्क्रीन पेंटिंग आदि की जानकारी प्राप्त की। कार्यशाला का शुभारंभ प्राचार्य रश्मि लोहचब ने किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यशाला छात्राओं के कौशल मे वृद्धि के साथ स्वरोजगार के लिए प्रेरित करती हैं। इस दौरान प्राध्यापिका आशा खरब, प्रीति व सुकेश सहित प्रतिभागी छात्राएं मौजूद रही।