वनवासी समाज की सेवा से विद्यार्थियों को कराया परिचित

वनवासी समाज की सेवा से विद्यार्थियों को कराया परिचित

रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय माता दरवाजा स्थित जैन पब्लिक स्कूल में वनवासी कल्याण आश्रम, रोहतक द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला संयोजक रमेश गोयल व आश्रम के सदस्यों ने विद्यार्थियों को वनवासी समाज के शिक्षा, संस्कार, स्वास्थ्य और सामाजिक उत्थान के लिए किए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी दी।

रमेश गोयल ने विद्यार्थियों को समाजहित में योगदान देने और सेवा व सहयोग की भावना अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा, देश हमें देता है सब कुछ, हम भी तो कुछ देना सीखें। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सेवा कार्यों से जोड़ना तथा उनमें सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है।

इस दौरान जैन सभा, रोहतक के प्रधान रवि जैन, कैशियर मुकेश जैन, राजीव जैन, प्राचार्या व शिक्षक मौजूद रहे।