पुस्तकालय की डिजिटल सेवाओं से रूबरू हुए विद्यार्थी, हिंदू कॉलेज में पुस्तकालय अभिविन्यास कार्यक्रम

पुस्तकालय की डिजिटल सेवाओं से रूबरू हुए विद्यार्थी, हिंदू कॉलेज में पुस्तकालय अभिविन्यास कार्यक्रम

रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय लाल नाथ हिंदू कॉलेज में विद्यार्थियों को पुस्तकालय की सुविधाओं और डिजिटल संसाधनों से अवगत कराने के लिए पुस्तकालय विभाग द्वारा अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा ने की।

पुस्तकालयाध्यक्षा डॉ. चित्रा शर्मा ने विद्यार्थियों को कार्यक्रम के उद्देश्य से अवगत कराया। उन्होंने पीपीटी के माध्यम से पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों, अध्ययन सामग्री, सेवाओं तथा नियमों की जानकारी दी। डिजिटल डेटाबेस सेवाओं के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि डेलनेट के माध्यम से इंटर-लाइब्रेरी लोन सुविधा का लाभ लेकर अन्य महाविद्यालयों एवं विवि के पुस्तकालयों से पुस्तकें मंगवाई जा सकती हैं।

डॉ. चित्रा शर्मा ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन पब्लिक एक्सेस कैटलॉग के उपयोग की प्रक्रिया के बारे में भी बताया। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपलब्ध संसाधनों की जानकारी दी। इस दौरान डॉ. प्रमिला, डॉ. गीता, प्रवेश, संदीप, सुनैना, अंजू थमन सहित स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।