जैड ग्लोबल स्कूल के वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने दी बॉलीवुड प्रस्तुतियां

जैड ग्लोबल स्कूल के वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने दी बॉलीवुड प्रस्तुतियां

रोहतक, गिरीश सैनी। जैड ग्लोबल स्कूल की ऑप्टिमा शाखा में वार्षिकोत्सव सिल्वर स्क्रीन सिम्फनी–रेट्रो एक्सप्रेस के तहत विद्यार्थियों ने भारतीय सिनेमा के सुनहरे दौर से लेकर आधुनिक बॉलीवुड तक की रंगारंग प्रस्तुतियां देकर नृत्य, संगीत और आकर्षक वेशभूषा से दर्शकों को सिनेमाई सफर की यादें ताजा कराई।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, समाजसेवी राजेश जैन, डीटीपी सुमनदीप और एमडीयू कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने दोस्ती, अनुशासन, आत्मविश्वास और समर्पण जैसे जीवन मूल्यों का संदेश दिया गया। इस दौरान डॉ. चंद्र गर्ग, प्राची गर्ग सहित शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे।