सुपवा के छात्र आज पंचकूला में पेश करेंगे पीएम मोदी के जीवन और राष्ट्र सेवा पर आधारित नाट्य प्रस्तुति -शून्य से शिखर तक
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे मुख्य अतिथि
रोहतक, गिरीश सैनी। दादा लख्मी चंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विवि (डीएलसी सुपवा) के विद्यार्थी शुक्रवार को पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में शून्य से शिखर तक नाटक प्रस्तुत करेंगे। प्रदेश सरकार के सेवा संकल्प अभियान के तहत सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यातिथि होंगे।
नाटक के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन, संघर्ष, चुनौतियों और राष्ट्र सेवा से जुड़े विभिन्न पहलुओं को मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा। सुपवा के कुलपति डॉ. अमित आर्य ने बताया कि विद्यार्थियों ने संवाद, अभिनय, संगीत और मंच सज्जा के माध्यम से इस नाट्य प्रस्तुति को तैयार किया है। विवि टीम पंचकूला के लिए रवाना हो गई।
विभाग के आयुक्त एवं सचिव के. मकरंद पांडुरंग के अनुसार, प्रस्तुति में रंगमंचीय माध्यम से संघर्ष से उपलब्धि तक की यात्रा को दर्शाया जाएगा। कार्यक्रम में दर्शकों के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा।

Girish Saini

